News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Tuesday, 29 May 2018

वर्ल्ड की सबसे छोटी कपड़े धोने वाली डिवाइस, कीमत सिर्फ 5 हजार रुपए

ज्यादातर लोग कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का यूज करते हैं। लेकिन अब एक ऐसा गैजेट आ चुका है जो मोबाइल के साइज का है लेकिन यह कपड़ों पर लगे दाग धब्बों को मिनटों में साफ कर देता है। इस गैजेट का नाम Dolfi है। ये वर्ल्ड की सबसे छोटी कपड़े धोने वाली डिवाइस है। ये डिवाइस अल्ट्रासोनिक टेक्नोलॉजी के जरिए कपड़े साफ करने में मदद करती है। 30 मिनट में दाग-धब्बे हो जाते हैं साफ जिस भी कपड़े को धोना है उसे पानी में पूरी तरह डुबाना होता है। इसके बाद इसमें वॉशिंग पाउडर डलकर इस डिवाइस को रखना होता है। जैसे ही ये डिवाइस चालू होती उसके 30 मिनट बाद कपड़ों पर लगे दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। इसका साइज इतना छोटा है कि इसे आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। इस डिवाइस को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत लगभग 5 हजार रुपए है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2xn5krk

No comments:

Post a Comment