News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Friday, 11 May 2018

मोदी का 4 साल में तीसरी बार नेपाल दौरा, जनकपुर के सीता मंदिर में पूजा के बाद मंजीरा भी बजाया

नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिन की नेपाल यात्रा पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ऐतिहासिक जनकपुर मंदिर में दर्शन किए। 4 साल में उनका यह तीसरा नेपाल दौरा है। दोनों देशों के बीच कमजोर होते भरोसे और नेपाल में चीन की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए मोदी का नेपाल दौरा कूटनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है। वहीं, नेपाल में नई सरकार बनने के बाद भारत की ओर से यह पहली उच्चस्तरीय यात्रा है। इस दौरान कई अहम समझौते होने की उम्मीद है। मोदी एक हाईड्रो प्रोजेक्ट की नींव रखेंगे। इसके अलावा जनकरपुर से अयोध्या के बीच बस सेवा को झंडी दिखाएंगे। बता दें कि पिछले महीने ही नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अपने पहले विदेशी दौरे पर भारत आए थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KTavlB

No comments:

Post a Comment