News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Friday, 18 May 2018

ट्रैक के गैप में 2 का सिक्का रख ग्रीन सिग्नल किया था रेड, फिर देते थे वारदात को अंजाम

इटारसी(एमपी)। भोपाल और इटारसी के बीच पवारखेड़ा स्टेशन के पास चार बदमाशों के एक गिरोह ने रेलवे ट्रैक के गैप में दो रुपए का सिक्का रखकर ग्रीन सिग्नल को रेड कर दिया। ट्रेन में वारदात करने के इरादे से रेलवे सिग्नल से छेड़छाड़ की गई। इससे संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रुक गई। मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने गिरोह के एक आरोपी पीपल मोहल्ले के कलीम को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को इसे रेलवे कोर्ट भोपाल में पेश कर जेल भेज दिया गया। इसके तीन साथियों की तलाश की जा रही है। इनमें एक हत्या का आरोपी है जो अपने साथियों के साथ ट्रेनों में अवैध वेंडरिंग करता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wSRcFN

No comments:

Post a Comment