News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 12 May 2018

दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग के शिशु की मौत का मामला, पुलिस की लापरवाही से 26 घंटे बाद हो पाया नवजात का पीएम

उज्जैन के भैरवगढ़ के गुनावा में नाबालिग दलित छात्रा से दुष्कर्म के बाद जन्मे शिशु की एक माह बाद शुक्रवार को चरक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मासूम के पीएम के लिए परिजन एक चौकी, तीन थाने के चक्कर काटते रहे, लेकिन मर्ग कायम करने को कोई तैयार नहीं हुआ। पुलिस की निर्ममता के चलते 26 घंटे तक शव मर्चुरी रूम रखा रहा। सीएसपी की डांट के बाद शनिवार सुबह बच्ची का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, बच्ची की मौत की जानकारी लगते ही पीड़िता की तबीयत खराब हो गई, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2G9Q4Nw

No comments:

Post a Comment