
देश का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। यह बात 1901 से अब तक 118 साल के तापमान के अध्ययन में सामने आई है। इसमें भारत के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में असामान्य बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही 15 साल में गर्मी के 9 सीजन में औसत तापमान 31 डिग्री से ज्यादा रहा। जानकारों ने बताया कि 2014, 15 और 16 के बाद 2017 चौथा सबसे गर्म सीजन रहा है। 2018 भी लगातार 5वां सबसे गर्म सीजन रहेगा, ऐसा 117 साल में पहली बार होगा। दूसरी ओर, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तर भारत में आए आंधी-तूफान और दक्षिण भारत में बढ़ते तापमान की वजह से इस बार मानसून 4-5 दिन पहले 25 मई को केरल में दस्तक दे सकता है। बारिश भी अच्छी होगी। उधर, मौसम विभाग ने रविवार के लिए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तूफान की चेतावनी जारी की है। राजस्थान में भी बवंडर उठ सकता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wyeEYI
No comments:
Post a Comment