News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Wednesday, 23 May 2018

जम्मू सीमा पर पाकिस्तान की ओर से आठवें दिन भी भारी गोलाबारी, 2 लोगों की मौत, 23 जख्मी

पाकिस्तान की आेर से जम्मू क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बुधवार को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। कठुआ और आरएसपुरा की बस्तियों और चौकियों पर मोर्टार दागे गए। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। 23 लोग जख्मी हुए हैं। बीएसएफ ने इलाके में अब एहतियातन 40 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। बता दें कि पाकिस्तान आरएसपुरा, अरनिया, रामगढ़, सांबा और हीरानगर में आठ दिन से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। बीएसएफ इसका माकूल जवाब दे रही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2s5Hydp

No comments:

Post a Comment