News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 5 May 2018

आईपीएल-11: चेन्नई-बेंगलुरु का मुकाबला आज, पिछले मैच में आरसीबी को 5 विकेट से हरा चुकी है धोनी की टीम

आईपीएल-11 में शनिवार शाम 4 बजे से यहां के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टूर्नामेंट का 35वां मुकाबला खेला जाएगा। इस सीजन में दोनों एकदूसरे के खिलाफ दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 25 अप्रैल को हुए मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 5 विकेट से हरा दिया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने इस सीजन में अब तक 9 मैच खेले हैं। इनमें से 6 मुकाबले जीतकर वह अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है। वहीं आरसीबी ने 8 में से सिर्फ 3 मैच ही जीते हैं। अंकतालिका में वह छठे स्थान पर है। चेन्नई अपना पिछला मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हार गई थी। वहीं आरसीबी ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 14 रन से हरा दिया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2jxFqaw

No comments:

Post a Comment