News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Monday, 21 May 2018

स्विमिंग पूल में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत, संडे एन्जॉय करने गया था परिवार

इंदौर. रविवार को क्रिसेंट रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में 10 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे को गंभीर हालत में परिजन बॉम्बे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस के मुताबिक घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। जूनी इंदौर क्षेत्र से मंदवानी परिवार के 30-35 सदस्य पिकनिक मनाने के लिए यहां पहुंचे थे। तभी त्रिवेणी कॉलोनी के सचिन मंदवानी का 10 साल का बेटा स्वयं रिसॉर्ट के पूल में कूद गया और गहरे पानी में चला गया। उस वक्त वहां कोई गार्ड भी नहीं था। फेफड़े में ज्यादा पानी भर जाने से वह काफी देर तक तल में ही पड़ा रहा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LiODQM

No comments:

Post a Comment