News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Sunday, 13 May 2018

10 महीने बाद तेजप्रताप की शादी में मिले नीतीश तो बड़ी आत्मीयता से लालू ने लपककर हाथ पकड़ लिये

जेल से 140 दिन बाद घर पहुंचे राजद प्रमुख लालू प्रसाद के घर में खुशियां लौटीं। इसके 2 दिन बाद शनिवार को उनके बेटे तेजप्रताप की शादी हुई। इस बहाने लालू ने अपनी सियासी ताकत भी दिखाई। शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बड़ी संख्या में पक्ष-विपक्ष के नेता शामिल हुए। तेजस्वी यादव को सीएम ने बुलाकर अपनी दाहिनी ओर बगल में बिठा लिया। इसके पहले जयमाल मंच पर नीतीश और लालू ने एक-दूसरे के हाथ पकड़े, तो वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में जुटे बाराती और सरातियों ने जोरदार आवाज निकालकर स्वागत किया। भीड़, अरसे बाद लालू और नीतीश को एकसाथ बैठा देखकर आह्लादित थी। जयमाल होने के ठीक 10 मिनट पहले नीतीश, श्याम रजक के साथ मंच पर आए। उन्हें देखते ही लालू प्रसाद ने लपक कर उनका हाथ पकड़ लिया। वे कुछ देर तक उनका हाथ पकड़े रहे। फिर दोनों मंच के अगले हिस्से में आए और लोगों का अभिवादन किया। बीते साल जुलाई में महागठबंधन टूटने के बाद पहली बार दोनों नेता एकसाथ दिखे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IF4ef2

No comments:

Post a Comment